online marketingछींटे और बौछारें

व्यंग्यविविध | तकनीकीहिन्दीछींटें और बौछारें


इस ब्लॉग में खोजकर पढ़ें :
Custom Search

शनिवार, १७ सितम्बर २०११

टाइम्स ऑफ़ इंडिया और हिंदी ट्विटर : घर की मुर्गी दाल बराबर?

हिंदी दिवस पर ट्विटर हिंदी के जारी होने बाबत जानकारी पहले से ही बहुत से हिंदी समाचार पत्रों के समाचार विभाग को प्रेषित की गई थी, ताकि इसे प्रमुखता से न सही, एक कॉलम सेंटीमीटर की खबर के रूप में तो छापेंगे ही. हिंदी दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय प्लेटफ़ॉर्म पर हिंदी की एक अतिरिक्त सुविधा मिलने की खबर क्या हिंदी अखबारों के लिए खबर नहीं है? कम से कम मुझे तो किसी भी हिंदी अखबार में ये खबर देखने को नहीं मिली. जबकि उस दिन पेज भर भर कर हिंदी की रूदालियों को सजाया संवारा गया था!

परंतु टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपने अखबार में इसे बढ़िया कवर किया है. कतरन नीचे देखें -
image

धन्यवाद टाइम्स ऑफ इंडिया.

कुछ अच्छे चुनिंदा हिंदी ब्लॉग पढ़ने के लिए यहाँ जाएँ

आपकी प्रतिक्रियाएँ